बिना किसी वेटिंग के घर बैठे आयेगा गैस सिलेंडर

ऐसा रहेगा गैस सिलेंडर

आज से देश के चार महानगरों में बिना किसी वेटिंग के घर बैठे गैस सिलेंडर मिलने लगेगा। इसमें इंदौर, कोयंबटूर, पुणे व गुरुग्राम शामिल है। गैस कंपनियां ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह सेवा शुरू की है जिसमें एलपीजी कनेक्शन अनिवार्य नहीं होगा। इसे किराए के मकान में रहने वाले परिवार और छात्रों को तथा छोटे व्यवसायियों को राहत मिलेगी।

ऐसे करना होगा आवेदन

आधार कार्ड के आधार पर इसे खरीद सकते हैं। यह व्यावसायिक श्रेणी का सिलेंडर होगा। पहली बार में आपको ₹3000 चुकाना होंगे उसके बाद 1620 रुपए से लेकर 1670 रुपए के बीच रिफिलिंग चार्ज लिया जाएगा। देश के अन्य शहरों में भी इस सुविधा को शुरू करने की कवायद चल रही है

Post a Comment

0 Comments